ख़बर शेयर करें -

देहरादून: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में पहुंचे एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मंच से दिए गए उसके बयानों के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति पिथौरागढ़ का निलंबित कांस्टेबल शेर सिंह है…जो लंबे समय से पुलिस सेवा से निलंबित चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, श्रमिकों, किसानों और छात्रों को मिलेगा फायदा

पुलिस के अनुसार शेर सिंह 28 जून 2026 से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित था। नोटिस का जवाब न मिलने पर उसे 20 जुलाई को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि उसके खिलाफ हरिद्वार में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : में मौसम का डबल अटैक भारी बारिश, लैंडस्लाइड और स्कूल बंद

जांच एजेंसियों के अनुसार उसका नाम एक संगठित आपराधिक गिरोह से भी जुड़ा रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के हालिया बयानों की भी विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।