देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लें।
