ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य सरकार ने प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सरकार के अनुसार राज्य की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक पहुंच चुकी है…जो निर्धारित मानकों से काफी ऊपर है। वयस्क शिक्षा और साक्षरता अभियान के तहत वर्षों से चल रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स ::: नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के रामनगर में आयोजित प्रथम इंटर स्कूल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 11 पदक व बेस्ट फाइटर ऑफ द टूर्नामेंट

शिक्षा विभाग का कहना है कि विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और सरकारी संस्थाओं के सहयोग से निरक्षर लोगों तक शिक्षा पहुंचाने का काम किया गया। विशेष रूप से महिलाओं और वंचित वर्गों पर फोकस किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : बेटे की चाह में पत्नी की जान जोखिम में डाली, आरोपी पति गिरफ्तार

राज्य सरकार का मानना है कि यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड की मजबूत स्थिति को दर्शाती है।