ख़बर शेयर करें -

नैनीताल ::- अमानक पॉलीथिन को लेकर पालिका व जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई अमल में ला रहा है। सोमवार को जिला प्रशासन व नगर पालिका की टीम ने संयुक्त रुप से मल्लीताल बाजार में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दो दुकानों से पॉलिथीन मिलने पर उनका चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स ::: ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में नशे पर प्रहार खेल को सम्मान

पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने मल्लीताल बड़ा बाजार की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिवा रेस्टोरेंट व जनता मटन शॉप की दुकानों में पॉलिथीन पाई गई जिसके बाद उन्होंने शिवा रेस्टोरेंटे का 500 रूपये तथा जनता मटन शॉप का 2000 रूपये का चालान किया। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि कोई भी पॉलीथिन का उपयोग ना करें सभी लोग कपड़े की थैली का अधिक से अधिक उपयोग करें। मटन की दुकानों के आसपास गंदगी मिलने पर उन्होंने साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया नगर में व्यापारी पॉलिथीन का उपयोग नहीं कर रहे हैं 1-2 दुकानों में उन्हें पॉलिथीन मिली।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के जीबी पंत इंटर कॉलेज के पूरे स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज