ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर। नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम देवकली सलामता में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खकरा नदी के किनारे गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर तलवार से हमला, एक सदस्य की मौत, आरोपी गिरफ्ता

जानकारी के अनुसार महिला जैसे ही नदी किनारे पहुंचीं, तभी पानी में मौजूद मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें खींचकर नदी में ले गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। कई घंटे की तलाश के बाद देर रात महिला का शव नदी से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सिविल न्यायालय में विजिलेंस की कार्रवाई, रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की बात कही है।