ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के तहत हजारों श्रमिकों को राहत दी।

डीबीटी के माध्यम से 4,400 से अधिक श्रमिकों के खातों में करीब 11 करोड़ रुपये की राशि सीधे भेजी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल क्लब में अनुसूचित जाति कल्याण आयोग के अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति कॉम्पोनेंट प्लान (एससीपी) के अंतर्गत संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

यह राशि विवाह सहायता, मृत्यु अनुदान, प्रसूति सहायता और शिक्षा सहायता योजनाओं के तहत दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समय पर पहुंचाना है। पिछले एक वर्ष में भी हजारों श्रमिकों को करोड़ों रुपये की सहायता दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं के कपड़े भी नहीं सुरक्षित! हल्द्वानी में चोर की करतूत कैमरे में कैद