ख़बर शेयर करें -

चंपावत। बनबसा क्षेत्र में एक पुलिस जवान की जिम में व्यायाम करते समय अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय गिरीश भट्ट नियमित रूप से जिम में व्यायाम करने जाते थे। शुक्रवार को भी वह रोज की तरह अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह वहीं गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया से फैल रहा था खतरनाक नेटवर्क! STF ने दबोचा युवक

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल खटीमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया…लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में हृदय गति रुकने को मौत की संभावित वजह बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएलएड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, साल में दो बार हो सकती है प्रवेश परीक्षा

गिरीश भट्ट चंपावत एसओजी में तैनात थे और कई महत्वपूर्ण अभियानों में अपनी भूमिका निभा चुके थे। उनके निधन से पुलिस विभाग और क्षेत्र के लोगों में शोक है।