ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रमुख शहर हल्द्वानी में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया…जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रश्नपत्र लीक पड़ा भारी! आरोपी प्रोफेसर पर आजीवन बैन, अगस्त में फिर होगी परीक्षा

सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान नजर आए। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग गर्मी से बचने के लिए छायादार स्थानों और ठंडे वातावरण की तलाश करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्म

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और फिलहाल बारिश के संकेत नहीं हैं।