ख़बर शेयर करें -

सितारगंज। महिला को परेशान करने और उस पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शक्तिफार्म क्षेत्र से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उस पर लगातार दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने रास्ते में रोककर फायरिंग कर दी। गोली महिला को छूते हुए निकल गई और वह गंभीर हादसे से बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक घटना! दिव्यांग युवक को सड़क पर गिराकर पीटा, वायरल वीडियो ने खोली दबंगों की करतूत

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने छात्रों से जाना उनके सपनों का उत्तराखंड, 2.67 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने दिए सुझाव