ख़बर शेयर करें -

खटीमा : उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार शाम बंदरों के हमले से बचने की कोशिश में एक महिला तीन मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई…जिसे परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गोटिया क्षेत्र निवासी कमरजहां अपने घर की तीसरी मंजिल की छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थीं। इसी दौरान छत पर मौजूद बंदरों का झुंड अचानक उनकी ओर दौड़ पड़ा। खुद को बचाने के प्रयास में महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस का गुड़ वर्क...गायब मोबाइल फोन को खोज निकाले..

महिला की चीख सुनकर परिवार के लोग और आसपास के निवासी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया…जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खटीमा में बंदरों और लंगूरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। कई बार वन विभाग से शिकायत की जा चुकी है…लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: नए साल मनाने नैनीताल आ रहे तो देख ले ट्रैफिक प्लान.... पुलिस व प्रशासन ने नैनीताल व आस पास की यातायात व्यवस्था में किए हैं बदलाव....

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले लोहियाहेड रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहे एक कर्मचारी पर भी लंगूर ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। आंकड़ों के अनुसार पिछले दो महीनों में खटीमा क्षेत्र में बंदर और लंगूर के हमलों में करीब 25 लोग घायल हो चुके हैं।

क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि बंदरों और लंगूरों को जल्द पकड़कर आबादी से दूर छोड़ा जाए…ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।