ख़बर शेयर करें -

रामनगर : नैनीताल जिले के रामनगर में कई साल बाद एक दुर्लभ कॉमन सैंड बोआ सांप मिला है वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने इसे एक रिहायशी इलाके से सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
वन विभाग के अनुसार…यह सांप वन प्रभाग कार्यालय परिसर के पास एक घर में दिखाई दिया था सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और बिना किसी नुकसान के उसका रेस्क्यू किया
विशेषज्ञों ने बताया कि इस सांप को लोग अक्सर ‘दोमुंहा सांप’ कहते हैं…लेकिन यह नाम सही नहीं है इसकी पूंछ सिर जैसी दिखती है…जिससे शिकारी भ्रमित हो जाते हैं…यही इसकी प्राकृतिक सुरक्षा का तरीका है।
वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, कॉमन सैंड बोआ पूरी तरह से बिना जहर वाला (नॉन-वेनमस) सांप है और यह इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होता। कई बार लोग इसे जहरीला समझकर मार देते हैं…जबकि यह दुर्लभ और संरक्षित प्रजाति है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी घर या आबादी वाले क्षेत्र में सांप दिखाई दे तो उसे नुकसान न पहुंचाएं। तुरंत वन विभाग को सूचना दें…ताकि उसे सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स ::इग्‍नू में जुलाई 2023 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण शुरू! अंतिम तिथि 15 जून