टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी जिले में दलित नाबालिग किशोर की हत्या के मामले में जांच के दौरान नया घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़ी नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच में प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई है…इसके बाद पुलिस ने मृतक किशोर के दोस्त जो घटना का प्रत्यक्षदर्शी भी बताया जा रहा है…के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है
पुलिस के मुताबिक, 7-8 जून की रात दो नाबालिग लड़के एक गांव में रहने वाली अपनी परिचित नाबालिग लड़की से मिलने गए थे आरोप है कि लड़की के परिजनों ने दोनों लड़कों के साथ मारपीट की…जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए अस्पताल में इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के पिता, दादा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था अब मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद मामले में नया मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नोट मामला संवेदनशील है और जांच अभी जारी है अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच और अदालत की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।
