ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष सचिव से मुलाकात कर ऊधम सिंह नगर में संस्थान स्थापित करने के प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।

बैठक में मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तराखंड आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा की समृद्ध परंपरा वाला राज्य है। ऋषिकेश को विश्व की योग राजधानी के रूप में पहचान मिली हुई है और प्रदेश में आयुर्वेद शिक्षा एवं उपचार का मजबूत आधार मौजूद है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ऊधम सिंह नगर में संस्थान के लिए विवाद रहित भूमि चिन्हित कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स ::सोच संस्था और शिक्षा संकाय के संयुक्त तत्वावधान में मेंस्ट्रुअल हेल्थ, हाइजीन एवं अवेयरनेस विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ समापन

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित स्थान सड़क, रेल और हवाई संपर्क की बेहतर सुविधाओं से जुड़ा है। साथ ही यह एम्स के सैटेलाइट सेंटर के निकट स्थित है….जिससे भविष्य में यह क्षेत्र आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के समन्वित केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लखनऊ अग्निकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुःख, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस परियोजना के लिए आवश्यक सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आयुष मंत्रालय से प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड में आयुर्वेद शिक्षा, शोध, उपचार और मेडिकल टूरिज्म को नई गति मिलेगी।