ख़बर शेयर करें -

देहरादून : बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) में दान की राशि और वीआईपी मेहमाननवाजी पर हुए खर्च की जांच रिपोर्ट को लेकर नए सवाल सामने आए हैं रिपोर्ट में कुछ अधिकारियों की भूमिका पर शुरुआती स्तर पर सवाल उठाए गए हैं, लेकिन जांच प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है
रिपोर्ट के अनुसार,होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े कुछ दस्तावेजों का सत्यापन अभी जारी है। वहीं, जिन लोगों के नाम खर्च से जुड़े मामलों में सामने आए हैं…उनसे सभी मामलों में बयान लिए जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
केदारनाथ क्षेत्र की विधायक ने भी कहा कि उनसे इस मामले में कोई बयान नहीं लिया गया वहीं…कुछ अन्य लोगों से भुगतान से जुड़े दस्तावेज मांगे गए…लेकिन सभी मामलों में रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई।
इस बीच भाजपा का कहना है कि सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और अनियमितताओं की जांच कर रही है पार्टी का दावा है कि यदि कहीं भी गड़बड़ी हुई है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और अंतिम निष्कर्ष संबंधित जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा

यह भी पढ़ें 👉  SIR ड्यूटी के दौरान BLO से मारपीट का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज