ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में रविवार शाम दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोगों ने एक कार का पीछा करते हुए उस पर कई राउंड फायरिंग की। जान बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर अपना निर्णय रखा सुरक्षित

घटना में गुरुचरण उर्फ गगन उप्पल के पैर में गोली लगी। उन्हें पहले गदरपुर के अस्पताल ले जाया गया…जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों ने 15 से 25 राउंड तक फायरिंग की…जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में युवती ने खोली युवक की करतूत पुलिस जांच में जुटी