ख़बर शेयर करें -

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी मामले के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चढ़ावे की गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं। अब मंदिर परिसर में स्थित गणना कक्ष को अधिक पारदर्शी बनाया गया है। हाल की सामने वाली दीवार पर शीशा लगाया गया है, जिससे श्रद्धालु भी बाहर से पूरी प्रक्रिया देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी अब 25 साल तक कर सकेंगे पुलिस भर्ती में आवेदन

समिति के अनुसार अब गिनती में शामिल प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश मिलेगा। साथ ही गिनती में शामिल लोगों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की भी तैयारी की जा रही है…ताकि प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर हुआ वाद… कोर्ट ने याचिका पर उठाए सवाल..

उधर चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। टीम चढ़ावे के रिकॉर्ड के साथ-साथ वीआईपी दर्शन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। जांच के दौरान कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और मामले के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।