ख़बर शेयर करें -

देहरादून : राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है…जिलाधिकारी आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को मिलकर शहर के लिए माइक्रो लेवल ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए…उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं पर तय समय में काम पूरा किया जाए।

बैठक में आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट, परेड ग्राउंड, रामराय पार्किंग, मंडी शिफ्टिंग और प्रमुख चौराहों से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने आढ़त बाजार में यातायात सुधार के काम को प्राथमिकता से पूरा करने और चौराहों को बेहतर व सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग: देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी पूरी बिल्डिंग

इंदिरा मार्केट में बन रही मल्टीलेवल पार्किंग की प्रगति धीमी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और जल्द विस्तृत प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए…यह पार्किंग करीब 1050 वाहनों की क्षमता वाली होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के सभी पार्किंग स्थलों की नियमित निगरानी की जाए…ताकि उपलब्ध जगह का सही उपयोग हो और जाम की समस्या कम हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का कहर शुरू भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट

बैठक में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम को संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। इसमें ट्रैफिक सुधार, प्रदूषण नियंत्रण, बेहतर पार्किंग और आम लोगों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

डीएम आशीष चौहान ने कहा कि सभी विभाग विकास कार्यों में तेजी लाएं और नियमित मॉनिटरिंग करें…ताकि देहरादून की यातायात व्यवस्था आधुनिक, व्यवस्थित और लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक बन सके।