ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है…इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा, चाकू, बाइक, लूटे गए झुमके और मोबाइल फोन के टूटे हुए हिस्से बरामद किए हैं

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई की रात पीड़िता अपने बच्चे के साथ घर में थी इसी दौरान चार युवक घर में घुस आए आरोप है कि उन्होंने हथियार के बल पर महिला को धमकाया उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और जाते समय उसके कानों से झुमके लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक चूक और जिंदगी भर का दर्द, रेलवे लाइन पर कटा मजदूर हाथ

पीड़िता की शिकायत पर 8 जुलाई को पथरी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया आसपास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंची मुखबिर की सूचना पर पथरी जंगल के पास से पहले दो संदिग्धों को पकड़ा गया पूछताछ में उन्होंने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की…जिसके बाद उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नीट अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस यात्रा, सरकार ने जारी किए निर्देश

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अवैध तमंचा, चाकू, मोटरसाइकिल, लूटे गए झुमके और मोबाइल फोन के हिस्से बरामद किए हैं पुलिस का कहना है कि मामले में मिले नए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

फिलहाल चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उनका संबंध किसी अन्य आपराधिक घटना से तो नहीं है।