हरिद्वार : हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में कई लोग युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं…जबकि युवक उनसे रहम की गुहार लगाता नजर आता है।
बताया जा रहा है कि यह घटना ललतारौ पुल के पास हुई कुछ लोगों ने युवक पर चोरी का शक जताकर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी इस दौरान वहां मौजूद लोगों में से किसी ने वीडियो बना लिया…जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर रही है साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है…कि युवक पर लगाए गए चोरी के आरोप सही थे या नहीं नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है अगर जांच में मारपीट करने वालों की पहचान होती है तो उनके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और खुद कानून हाथ में लेने से बचें।
