ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर : उत्तराखंड के रुद्रपुर में 31वीं वाहिनी पीएसी के जवान धर्मेंद्र सिंह रावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई…इस घटना से परिवार और पीएसी जवानों में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह रावत बगवाड़ा की ग्रीन व्यू कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। ड्यूटी से घर लौटने के बाद उन्हें बिजली से जुड़ी समस्या दिखाई दी बताया जा रहा है…कि वह उसे ठीक करने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गए। इसी दौरान उन्हें करंट लगा और उनका संतुलन बिगड़ गया…जिससे वह नीचे गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का कहर शुरू भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट

गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन और आसपास के लोगों ने उन्हें पहले एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया…लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर हुआ वाद… कोर्ट ने याचिका पर उठाए सवाल..

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है…कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

धर्मेंद्र सिंह रावत के निधन से उनके परिवार के साथ-साथ 31वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारियों और जवानों में भी शोक की लहर है। साथी जवानों ने उन्हें क