ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में खेल विभाग की बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही कोशिश हो कि ऐसे खिलाड़ियों को खेल विभाग में ही नौकरी मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुसार ही राज्य की नई खेल नीति बनाई जाए।

उन्होंने हल्द्वानी के गोलापार स्थित खेल विश्वविद्यालय में अगले महीने से पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही वहां भर्ती और प्रवेश प्रक्रिया तेजी से पूरी करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 20 जेसीबी के नाम पर 4.80 करोड़ का खेल! बैंक के पूर्व मैनेजर की गिरफ्तारी से खुला बड़ा राज

खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि “एक ब्लॉक एक मिनी स्टेडियम” योजना के काम को तेजी से पूरा किया जाए। जहां स्टेडियम बन चुके हैं…उनका सही रख-रखाव किया जाए।

उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में बने सभी खेल मैदान और स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए अभी से तैयारी शुरू की जाए। खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएं और नए खिलाड़ियों को चुना जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बीती रात से लगातार हो रहा बारिश का तांडव... तापमान में भी आई गिरावट...

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड खेलों में आगे बढ़े और राज्य को खेल भूमि के रूप में पहचान मिले।

बैठक में बताया गया कि अब तक 29 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। वहीं 48 मिनी स्टेडियम बनकर तैयार हो चुके हैं और कुछ पर काम चल रहा है।

लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का काम तेजी से चल रहा है।