ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रुद्रपुर में आयोजित राइजिंग सिटी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के विकास, उद्योग, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, कानून व्यवस्था और सुशासन को लेकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को साझा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊधम सिंह नगर राज्य की अर्थव्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण जिला है और रुद्रपुर आज उत्तराखंड की औद्योगिक राजधानी के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि जिले के विकास को गति देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क संपर्क तेजी से मजबूत हुआ है। ऑल वेदर रोड, एक्सप्रेस-वे और अन्य सड़क परियोजनाओं से लोगों की आवाजाही आसान हुई है। इससे पर्यटन…उद्योग और व्यापार को भी नई मजबूती मिली है।

उन्होंने बताया कि किच्छा में दूसरे एम्स का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके शुरू होने के बाद ऊधम सिंह नगर…पूरे कुमाऊं मंडल और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है और इसे जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार भी तेजी से हो रहा है। भविष्य में यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की संभावना हजिससे पर्यटन, निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार सीमावर्ती गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री की “प्रथम गांव” की सोच के तहत सीमांत क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब तक 12 हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा चुका है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कूच पर निकले निहंग सिख, बॉर्डर पर पुलिस ने रोका, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

युवाओं के हितों का उल्लेख करते हुए सीएम धामी ने कहा कि राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इस कानून के तहत 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा जा चुका है…जिससे भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ी है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में दंगा विरोधी कानून लागू किया गया है। अब सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से ही उसकी भरपाई कराई जाएगी…जिससे कानून व्यवस्था और मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से ऊधम सिंह नगर सहित पूरा उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।