ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में बागेश्वर जिले में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून ::फर्जी खबर चलाने वालों पर एसटीएफ करेगी सख्त कार्रवाई

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया था कि उसकी चार फाइलें लंबे समय से लंबित थीं और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही मिलने पर ट्रैप टीम बनाई गई। तय योजना के तहत आरोपी को रिश्वत लेते ही गिरफ्तार कर लिया गया। अब विजिलेंस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी की संपत्ति व अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 3,000 पेड़ कटेंगे या बचेंगे PWD-NHAI की सफाई से बढ़ी चर्चा