ख़बर शेयर करें -

हरिद्धार: कांवड़ मेले को देखते हुए रेलवे और रोडवेज ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे ने दिल्ली, शामली, सहारनपुर और हरिद्वार के बीच कई ट्रेनों का विस्तार किया है। इसके अलावा हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश और दिल्ली शाहदरा के बीच विशेष अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 3,000 पेड़ कटेंगे या बचेंगे PWD-NHAI की सफाई से बढ़ी चर्चा

भीड़ प्रबंधन के लिए कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रायवाला, ज्वालापुर और मोतीचूर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम ने मोतीचूर, गौरीशंकर और ऋषिकुल में अस्थायी बस अड्डे बनाए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से लाखों शिवभक्तों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए बड़ी खुशखबरी: किशाऊ बांध का रास्ता साफ, ऊर्जा संकट होगा कम