ख़बर शेयर करें -

टिहरी : टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि चयन, निर्माण योजना और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, कई योजनाओं को मिली 150 करोड़ की मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज ऐसे स्थान पर बनाया जाएगा, जहां अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। इससे टिहरी ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर पैदा होंगे। अधिकारियों को भूमि संबंधी प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने और परियोजना में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : दो वाहनों में हुई जबरदस्त टक्कर घायलों को खैरना पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल