ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण और विकास कार्यों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कैमरा ट्रैप, ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) और वन्यजीव कॉरिडोर को मजबूत करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार :: बच्चे के सामने पिता की पिटाई का वीडियो वायरल एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा हुआ दर्ज

साथ ही वन्यजीव हमलों में प्रभावित परिवारों को समय पर मुआवजा देने, हरिद्वार कुंभ के दौरान विशेष निगरानी रखने और वन्यजीव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने की भी बात कही। सरकार का मानना है कि इससे एक ओर लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी तो दूसरी ओर पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 जुलाई तक बारिश का कहर 7 जिलों में भारी बारिश येलो अलर्ट जारी