ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी हरिद्वार स्थित एक आश्रम में संत के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना आश्रम में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई…जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है…कि आश्रम की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच मारपीट हुई।

पुलिस के अनुसार, कमलदास कुटिया में आश्रम की संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। 24 अगस्त की रात आश्रम के मुख्य महंत ओमप्रकाश शास्त्री और कुछ लोगों के बीच बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने शिव प्रकाश महाराज के साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : का 'स्वर्ग' बना बिर्थी फॉल 125 मीटर ऊंचा झरना देख थम जाएंगी नजरें

घटना के दौरान आश्रम में काफी हंगामा हुआ। CCTV फुटेज में कुछ लोग एक संत के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, महंत ओमप्रकाश शास्त्री और कुछ अन्य लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।

महंत ओमप्रकाश शास्त्री का कहना है कि उन्होंने अपने शिष्य शिव प्रकाश को चेला बनाया था, जिससे दूसरा पक्ष नाराज था…उनका आरोप है कि रात में कुछ लोग आश्रम पहुंचे और विवाद करने लगे। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मंत्री की पत्नी पर बड़ा एक्शन टिहरी में मुकदमा दर्ज करने के आदेश

शिव प्रकाश महाराज ने भी पुलिस को लिखित शिकायत देकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को शिकायत दी गई है।

नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

— कुंदन सिंह राणा, प्रभारी इंस्पेक्टर, नगर कोतवाली