ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: भरदार पट्टी के सेम गांव निवासी डॉ. श्रीकृष्णानंद डिमरी को समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिष्ठित अशोका पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 22 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में प्रदान किया गया।

डॉ. डिमरी को यह पुरस्कार उनके सामाजिक कार्यों जनसेवा और समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों को देखते हुए दिया गया है। इससे पहले भी उन्हें आइकॉनिक पीस अवॉर्ड काउंसिल की ओर से मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया जा चुका है। अब दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से उनके गांव सेम सहित पूरे रुद्रप्रयाग जिले में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का बड़ा ऐलान वन भूमि विवाद पर आने वाला है बड़ा समाधान

लगातार दूसरी बार मिला राष्ट्रीय सम्मान

डॉ. डिमरी लंबे समय से समाजहित और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं…उनके काम में सेवा, सहयोग और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने पर जोर रहा है। इसी योगदान के चलते उन्हें लगातार दूसरी बार प्रतिष्ठित मंच पर सम्मान मिला है।

सांसद और मंत्री समेत कई लोगों ने दी बधाई

डॉ. श्रीकृष्णानंद डिमरी को सम्मान मिलने पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल समेत कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

लोगों ने कहा कि डॉ. डिमरी की उपलब्धि सिर्फ उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है…बल्कि इससे भरदार पट्टी और रुद्रप्रयाग का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बेटी से दुष्कर्म के प्रयास मामले में पिता को 10 साल की सजा

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

क्षेत्रवासियों का कहना है कि डॉ. डिमरी की सादगी, मेहनत और समाज के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में काम करना और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

अशोका पुरस्कार मिलने के बाद गांव, भरदार पट्टी और रुद्रप्रयाग के लोगों ने डॉ. डिमरी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।