ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई…जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गोरापड़ाव क्षेत्र में नेशनल हाईवे-109 पर हुआ।

जानकारी के अनुसार…लालकुआं निवासी सिद्धार्थ और उसका दोस्त अयान बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की सामने से आ रहे एक केंटर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वस्थ जीवन का मंत्र: मुख्यमंत्री ने किया योग, जनता से भी की अपील

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों युवकों को अस्पताल लेकर पहुंची…जहां डॉक्टरों ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। अयान का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ 12वीं का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके दादा लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं…जबकि उसके पिता सामाजिक कार्यकर्ता और जूडो-कराटे प्रशिक्षक हैं। हादसे के समय उसके माता-पिता किसी काम से उत्तर प्रदेश के बदायूं गए हुए थे। घर पर अकेला होने के कारण वह अपने दोस्त अयान के साथ बाहर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  विकासनगर में गमगीन माहौल: शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।