ख़बर शेयर करें -

चमोली : चमोली के गोपेश्वर में आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कामों की खुलकर सराहना की उन्होंने कहा कि उनकी बदरीनाथ विधानसभा में सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं और इसके लिए वह मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं।

लखपत बुटोला ने कहा कि अक्सर विपक्ष के विधायकों के साथ भेदभाव की बातें कही जाती हैं…लेकिन उनके क्षेत्र में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं…जिससे क्षेत्र के लोगों को फायदा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : जसपाल राणा की मां की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, परिवार में चिंता

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से गोपेश्वर जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में बदलने की मांग भी की साथ ही बदरीनाथ धाम में सामने आए वित्तीय अनियमितता के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग रखी।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए अधिकारियों से उन्होंने यह सुनिश्चित करने की अपील की कि कोई भी जरूरतमंद सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे
लखपत बुटोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक चूक और जिंदगी भर का दर्द, रेलवे लाइन पर कटा मजदूर हाथ

गौरतलब है कि कुछ समय पहले लखपत बुटोला सरकार की आलोचना करते हुए बयान दे चुके थे ऐसे में अब मुख्यमंत्री की सार्वजनिक रूप से की गई उनकी तारीफ राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।