ख़बर शेयर करें -

बदरीनाथ : बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच अब नए चरण में पहुंच गई है। शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय जांच समिति मंगलवार को धाम पहुंचकर मौके पर जांच शुरू करेगी।

समिति मंदिर परिसर, नगद चढ़ावा गणना कक्ष, रिकॉर्ड, सीसीटीवी व्यवस्था और चढ़ावे के संग्रह से लेकर बैंक में जमा होने तक की पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण करेगी। जांच का उद्देश्य यह जानना है…कि पूरी व्यवस्था तय नियमों के अनुसार संचालित हो रही है या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली दरों को लेकर बड़ा अपडेट, इन उपभोक्ताओं पर लग सकता है नया सरचार्ज

शासन ने इस मामले को श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर प्रबंधन की पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर विषय माना है…इसी वजह से जांच का दायरा व्यापक रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएलएड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, साल में दो बार हो सकती है प्रवेश परीक्षा

जांच समिति मंडलायुक्त आनंद स्वरूप के नेतृत्व में काम करेगी। जरूरत पड़ने पर समिति बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है

जांच पूरी होने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।