ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : कांवड़ यात्रा से पहले हरिद्वार में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने की शिकायतों पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है अधिकारियों ने आम यात्री बनकर अलग-अलग रूटों पर सफर किया और शिकायतों की जांच की
जांच के दौरान कई चालक तय किराए से ज्यादा पैसे लेते मिले। इसके बाद परिवहन विभाग ने 25 वाहनों का चालान किया…जबकि गंभीर अनियमितता मिलने पर 5 ऑटो और ई-रिक्शा सीज कर दिए गए
एक मामले में भेल फाउंड्री गेट से विकास भवन तक करीब 8 किलोमीटर की दूरी के लिए एक यात्री से 200 रुपये वसूले गए…जबकि तय किराए के अनुसार इस दूरी का किराया करीब 96 रुपये होना चाहिए था…इस पर विभाग ने संबंधित ई-रिक्शा को तुरंत सीज कर दिया।
परिवहन विभाग का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सही किराए पर सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है…इसलिए ओवरचार्जिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विभाग ने सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को तय किराया सूची का पालन करने के निर्देश दिए हैं साथ ही लोगों से अपील

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में बड़ा हादसा: कार खाई में गिरी, 4 लोग गंभीर घायल