ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 5 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है….जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी अब मिनटों में पार होगा रुद्रप्रयाग का सबसे बड़ा जाम

आज रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट लागू है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर आदमखोर का कहर, महिला की जान लेने के बाद मारा गया गुलदार

प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।