ख़बर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जनता और सरकार के बीच भरोसे का माध्यम है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: में बारिश का बड़ा असर हरिद्वार में जलभराव, हाईवे पर धंसी पुलिया

मुख्यमंत्री ने पेयजल और जल जीवन मिशन से जुड़ी बड़ी संख्या में लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों की शिकायतों पर कार्रवाई शून्य प्रतिशत है…उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  पॉलीथिन को लेकर पालिका व ज़िला प्रशासन सख्त, पालिका ने दो दुकानों का काटा चालान

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के शिकायतकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर फीडबैक भी लिया और अधिकारियों को समाधान दिवस को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।