ख़बर शेयर करें -

देहरादून: निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का दूसरा चरण उत्तराखंड में शुरू हो गया है। इस चरण में उन मतदाताओं की जानकारी की जांच की जा रही है…जिनके दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी या विसंगति मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे में घर लौटे SI विनोद शर्मा: पत्नी-बेटियों की चीखों से गमगीन हुआ पूरा गांव

निर्वाचन विभाग के अनुसार पहले चरण के बाद 71 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। अब बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी किए जा रहे हैं और संबंधित मतदाताओं की सुनवाई उनके नजदीकी बूथों पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  माओवाद के आरोपियों को कोर्ट ने किया दोषमुक्त… सरकार नहीं कर सकी कोर्ट में आरोप साबित..

मतदाता फॉर्म-6 के जरिए नया नाम जोड़ सकते हैं, जबकि फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के माध्यम से नाम हटाने या जानकारी में संशोधन करा सकते हैं। विभाग ने सभी नागरिकों से समय रहते अपने विवरण की जांच करने की अपील की है।