ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर: फर्जी हाईस्कूल अंकपत्र के आधार पर भारतीय डाक विभाग में नौकरी पाने के मामले में बागेश्वर की अदालत ने हरियाणा निवासी एक युवक को दोषी ठहराया है।

जांच में पता चला कि आरोपी ने नियुक्ति के समय फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र जमा किया था। दस्तावेजों के सत्यापन में मामला सामने आने के बाद डाक विभाग ने उसकी सेवा समाप्त कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :: उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनीं ऋतु बाहरी

सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को विभिन्न धाराओं में दोषी मानते हुए तीन महीने के कठोर कारावास और 14 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी को परिवीक्षा का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी अब 25 साल तक कर सकेंगे पुलिस भर्ती में आवेदन