देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने वर्दीधारी पदों पर सीधी भर्ती को लेकर बड़ा फैसला लिया है…सरकार ने भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष कर दी है। नई व्यवस्था का लाभ पुलिस, पीएसी, आईआरबी और अग्निशामक जैसे पदों की भर्ती में मिलेगा।
नई नियमावली के अनुसार, भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होगी। आयु की गणना उसी वर्ष की 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी…जिस वर्ष उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा।
सरकार ने यह भी फैसला किया है कि 31 दिसंबर 2028 तक पुलिस आरक्षी, पीएसी, आईआरबी और अग्निशामक पदों की भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एकमुश्त छूट दी जाएगी। यह छूट संबंधित भर्ती नियमों के अनुसार लागू होगी।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी इस अधिसूचना का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट और व्यवस्थित बनाना है। सरकार का मानना है…कि आयु सीमा बढ़ने से अधिक संख्या में युवाओं को भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
