ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एक बार फिर काठगोदाम और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग उठाई है। उन्होंने संसद भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस संबंध में मांग पत्र सौंपा।

सांसद ने कहा कि काठगोदाम कुमाऊं का प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यहां से रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक, छात्र, व्यापारी और स्थानीय लोग दिल्ली की यात्रा करते हैं। मौजूदा ट्रेनों का समय यात्रियों की जरूरत के अनुसार पर्याप्त नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन! रामनगर से देहरादून का सफर अब होगा और आसान

उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सुबह काठगोदाम से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाए तो यात्री उसी दिन दिल्ली जाकर शाम तक वापस लौट सकेंगे। इससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैंसी स्कूल ज्योलीकोट को मल्लीताल पुलिस ने कारण बताओ नोटिस किया जारी

अजय भट्ट ने बताया कि वह पहले भी इस मांग को कई बार रेल मंत्रालय के सामने रख चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनभावनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार जल्द इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेगी।