ख़बर शेयर करें -

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना सामने आई है। नंदानगर क्षेत्र के कुंड बगड़ गांव में जंगल जा रही एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई…जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कुंड बगड़ गांव निवासी 36 वर्षीय विमला देवी अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी लेने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपे एक भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके शरीर पर कई गहरे घाव हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल झील में युवक का शव मिलने से सनसनी .... पुलिस ने कही ये बात...

महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया…जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। विभाग ने ग्रामीणों से जंगलों में जाते समय सतर्क रहने की अपील की है।

स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में भालू और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  माओवाद के आरोपियों को कोर्ट ने किया दोषमुक्त… सरकार नहीं कर सकी कोर्ट में आरोप साबित..

गौरतलब है कि चमोली जिले के कई गांवों में हाल के वर्षों में भालू, गुलदार और अन्य वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में भालू के हमले की घटना सामने आई थी…जिसके बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग उठाई थी।