ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। नगर पंचायत पाटी के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार नारायण लाल ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत आम लोगों के भरोसे और समर्थन का परिणाम है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नारायण लाल ने कहा कि जनता ने विकास के मुद्दों पर विश्वास जताया है और वह इस भरोसे को टूटने नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी संस्कृति के परिचायक टोपी के माध्यम से हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने जनजागरण अभियान किया शुरू... इस सम्बंध में जल्द ही हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश व बार कौंसिल के समक्ष प्रत्यावेदन देंगे

उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला उन्होंने जनता की भावनाओं और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर लिया था। लोगों ने उन्हें समर्थन देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है…जिसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

नारायण लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा,”धामी जी के सेवक थे और आगे भी रहेंगे।” उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों में वह हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  30 सालों का राज खत्म…. हाईकोर्ट ने नगर पंचायत कैलाखेड़ा के चुनाव को किया रद्द….

उन्होंने कहा कि अब राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास पर काम करने का समय है। नगर पंचायत में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।

नवनिर्वाचित प्रतिनिधि ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नगर पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।