ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 3 सितंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है इसके अनुसार राज्य में अगले छह दिनों तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्टजारी किया गया है।

29 अगस्त शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।

30 अगस्त रविवार को भी पूरे राज्य में बारिश का अनुमान है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात गैंगरेप के बाद लूट पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

31 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट सोमवार को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज गरज और बिजली चमकने के साथ बहुत तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में भी तेज बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी है।

1 सितंबर को भी ऑरेंज अलर्ट मंगलवार को देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है…इन जिलों में बारिश के तेज से अति तेज दौर आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: रुद्रपुर के आसपास से आए दर्जन भर युवकों के गुट ने हमला के नैनीताल छात्र को किया घायल

इसके अलावा पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

2 और 3 सितंबर इन दोनों दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
भूस्खलन और वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने की आशंका जताई है इससे स्थानीय सड़कों और राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है…कुछ जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।