ख़बर शेयर करें -

पुरोला (उत्तरकाशी)। उत्तरकाशी जिले के टौंस वन प्रभाग में तैनात फॉरेस्ट गार्ड सोहन सिंह रावत की जंगल की आग बुझाने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है।

वन विभाग के अनुसार ठड़ूग बीट क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की सूचना मिलने पर सोहन सिंह रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: कुविवि के कुलपति ने किया डीएसबी परिसर में शिक्षकों से सीधा संवाद शिक्षक अपनी पूरी मेधा और क्षमता का प्रयोग विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए करें - कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत

आग बुझाने के बाद अन्य कर्मचारी वापस लौट गए…लेकिन सोहन सिंह घर नहीं पहुंचे। देर रात तक संपर्क न होने पर उनकी तलाश शुरू की गई। गुरुवार सुबह खोज अभियान के दौरान उनका शव जंगल क्षेत्र में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  खेत में छिपे जहरीले सांप ने ली महिला की जान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि आग बुझाने के दौरान वह पहाड़ी से गिर गए थे…जिससे उनकी मौत हो गई। वन विभाग ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है।