ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कथित रूप से कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गदरपुर निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन के रूप में हुई है।

एसटीएफ के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन की जांच के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई संदिग्ध समूह, चैट और सामग्री मिली। जांच के दौरान एक पिस्टल, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: राजस्व, सिचाई, वन भूमि और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमणकारियों को अब खैर नही

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित रूप से युवाओं को प्रभावित कर उग्र विचारधारा की ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहा था। जांच एजेंसियां उसके संपर्कों और नेटवर्क की विस्तृत पड़ताल कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :: डीएसबी परिसर के हिंदी विभाग में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

एसटीएफ का कहना है कि मामले में तकनीकी और फोरेंसिक जांच जारी है तथा अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच की जा रही है।