ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं के लिए एक नया आध्यात्मिक केंद्र जुड़ गया है। बहादराबाद क्षेत्र स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में 5211 किलोग्राम वजनी विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई।

धाम प्रबंधन के अनुसार यह शिवलिंग अपने आकार और वजन के कारण विशेष महत्व रखता है। इसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा चुका है। अब इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की प्रक्रिया भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे की जमीन पर जारी रहेगी कार्रवाई…सरकार ने कोर्ट में दाखिल किया प्लान..

बताया गया कि शिवलिंग के निर्माण का कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। विशेषज्ञ कारीगरों और विद्वानों की टीम ने कई वर्षों की मेहनत के बाद इसे तैयार किया। कार्यक्रम में देशभर से आए संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक चूक और जिंदगी भर का दर्द, रेलवे लाइन पर कटा मजदूर हाथ

धार्मिक नेताओं का मानना है कि आने वाले समय में यह स्थान देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था केंद्र बन सकता है। आगामी कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की उम्मीद है।