ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के 114 राजकीय महाविद्यालयों में जिम की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही कॉलेजों में आधुनिक खेल सामग्री भी दी जाएगी।

इस योजना के लिए करीब 28.82 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने दिल्ली की संजीवनी विकास जनकल्याण समिति के साथ इस संबंध में एमओयू किया है। संस्था अपनी सामाजिक सहयोग निधि से राशि उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: 22वी नैनी ओपन शतरंज प्रतियोगिता का खिताब देहरादून के खिलाड़ी विजय वैदिक ने 7 अंक बनाकर किया अपने नाम

योजना के तहत कॉलेजों में वेटलिफ्टिंग सेट, डंबल सेट, वेटलिफ्टिंग प्लेटफॉर्म, हाफ केज और बेंच जैसे जिम उपकरण दिए जाएंगे। इसके अलावा वॉलीबाल पोल, नेट और बॉल जैसी खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा की विदाई में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नम आंखों से दी माँ को विदाई....

उच्च शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल और फिटनेस से जोड़ना है। इसके लिए सभी संबंधित कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे जा चुके हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।