ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र स्थित चंद्रमणि कॉलोनी में एक 23 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही थी।

जानकारी के अनुसार छात्रा लंबे समय से परीक्षा में सफलता न मिलने के कारण मानसिक तनाव में थी। घटना के दिन वह अपने घर के कमरे में अकेली थी। बाद में परिजनों को वह अचेत अवस्था में मिली…जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: शिक्षा संकाय औऱ सोच संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मेंस्ट्रुअल हेल्थ, हाइजीन एवं अवेयरनेस विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ शुभारंभ

सूचना मिलने पर पटेल नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है…जिसमें पढ़ाई में असफलता का जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :: रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल के द्वारा अपने पद का द्रुपरयोग करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने की सुनवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है और क्षेत्र में भी माहौल दुखद बना हुआ है।