ख़बर शेयर करें -

देहरादून। लंबे समय से अटकी किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। परियोजना पर संबंधित राज्यों के बीच सहमति बनने के बाद इसके निर्माण की दिशा में रास्ता साफ हो गया है।

इस परियोजना से उत्तराखंड को लगभग 220 मेगावाट बिजली मिलने की संभावना है…जिससे राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा सिंचाई और जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  भत्रोंजखान :: राजकीय महाविद्यालय में वोटर अवेयरनेस फोरम के चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वाधान में चुनाव आयोग की जनहित में जारी यूट्यूब मतदाता जंक्शन सीरीज का हुआ वीडियो मंचन

करीब 15 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की समान भागीदारी होगी। केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय सहायता देने पर भी सहमति बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET का सपना अधूरा रह गया, देहरादून में युवती ने किया सुसाइड

विशेषज्ञों के अनुसार यह परियोजना भविष्य में उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है।