ख़बर शेयर करें -

लक्सर (हरिद्वार)। रेलवे मंडल में ट्रैक मरम्मत और सिग्नल सुधार कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया गया है…जबकि कुछ ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: पारदर्शी होगी गिनती, श्रद्धालु भी देख सकेंगे पूरी प्रक्रिया

रेलवे प्रशासन के अनुसार, बरेली-शाहजहांपुर सेक्शन में ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस कारण कई ट्रेनों को नजीबाबाद, लक्सर, रुड़की और सहारनपुर मार्ग से डायवर्ट किया गया।

कुछ ट्रेनों के संचालन में 1 से 4 घंटे तक की देरी भी दर्ज की गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, गला काट कर हत्या की आशंका

रेलवे का कहना है कि यह कार्य सुरक्षा और ट्रैक सुधार के लिए किया जा रहा है।