ख़बर शेयर करें -

देहरादून : राजधानी के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग में तोड़फोड़ और चोरी का मामला सामने आया है। शरारती तत्वों ने महिला शौचालय में घुसकर वॉश बेसिन तोड़ दिए और नलों की टोंटियां व शीशे भी उखाड़ ले गए।

घटना का पता सुबह उस समय चला…जब अस्पताल के कर्मचारी ओपीडी पहुंचे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, कई जिलों पर बारिश का खतरा

दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. वरुण मित्तल ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस को दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि तोड़फोड़ करने वाले मरीज थे या फिर कोई असामाजिक तत्व…शौचालय से कुछ सामान चोरी होने की भी पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  1905 पर लापरवाही अब पड़ेगी भारी! सीएम धामी का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को सख्त चेतावनी

घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाकर्मियों को 24 घंटे निगरानी रखने और संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है…कि दून अस्पताल में रोज बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ के बीच सुरक्षा बनाए रखना अस्पताल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।