ख़बर शेयर करें -

लेकसिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। वरिष्ठ सदस्य रानी साह को अध्यक्ष जबकि दीपिका बिनवाल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विभिन्न पदों पर कुल 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है।


लेकसिटी वेलफेयर क्लब की ओर से सामाजिक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान संगठन के संरक्षक तथा संस्थापक सदस्यों के बीच नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें रानी साह को अध्यक्ष, प्रेमा अधिकारी के उपाध्यक्ष, सोनू साह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपिका बिनवाल को सचिव, कविता गंगोला को उपसचिव, कविता त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, मधुमिता को उप कोषाध्यक्ष, प्रगति जैन को सांस्कृतिक सचिव मनोनीत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स : पुलिस ने मल्लीताल कोतवाली में दर्ज अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त को 24 घण्टे में किया गिरफ्तार

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपा रौतेला, तुलसी साह व मीनाक्षी कीर्ति को रखा गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख में नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल द्वारा 22वीं नैनी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता... विशाल वैदिक, सूर्यकांत वर्मा, भाव्य अरोड़ा व चेतन कांडपाल ने जीते उद्‌घाटन मैच...